कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को गंजडुंडवारा और सोरों में एक-एक युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ही दिल्ली से लौटे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि डीएम सीपी सिंह ने की है। अब जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। दोनो को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विगत 26 मई को गंजडुंडवारा के मोहल्ला मालवाड़ी का एक युवक दिल्ली से लौटकर अपने घर आया था। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और कंट्रोल रूम को दी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे नौरथा सेंटर में क्वारंटीन करते हुए 27 मई को जांच के लिए सैंपल भेजा।
कासगंजः मुबंई से लौटे दो किशोर निकले कोरोना पॉजिटिव, 20 हुई संक्रमितों की संख्या
इसकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक कोरोना अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। तत्काल स्वास्थ्य टीम गंजडुंडवारा के मोहल्ला मारवाड़ी पहुंच गई।