फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: आगरा में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई कम

Sun, 17 Jan 2021 05:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 171 मरीजों की मौत
  • डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 10,168
  • कुल 10,432 संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
लोगों की स्वास्थ्य जांच करती टीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दहाई से नीचे रहा कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, आगरा में रविवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में अब तक कुल 10,432 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या अब 93 रह गई है। जनपद में 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 10,168 है। कुल 46,4112 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। रिकवरी रेट 97.47 प्रतिशत रहा है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व  शुक्रवार को कोरोना वायरस के आठ नए मरीज मिले। इसमें दयालबाग में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आठ मरीजों में एक महिला और बाकी के पुरुष शामिल थे। दयालबाग के टैगोर नगर और मीनाबाग में संक्रमण मिला। रकाबगंज, नाला बुढ़ान सैयद, आवास विकास कॉलोनी, आईसीडी मोती महल कैंटर कॉरपोरेशन ऑफिस और नेहरू नगर में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले। 

इससे पूर्व गुरुवार को कोरोना वायरस के छह ही मरीज मिले। यह मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम मरीज मिलने का आंकड़ा था। संक्रमण की शुरुआत में सात मार्च को एक मरीज मिला था। लेकिन अप्रैल से संक्रमण बढ़ने लगा और सितंबर में तो रिकार्ड ही टूट गया। इस महीने 2,800 से अधिक मरीज मिले। 
विज्ञापन


मथुरा: कांग्रेस राज्यसभा सांसद का प्रधानमंत्री पर तंज, 'मोदीजी लगवाते वैक्सीन तो बढ़ता जनता का विश्वास'

इसके बाद संक्रमण की दर में कमी आने लगी। दिसंबर में आंकड़ा कम हुआ तो जनवरी में संख्या और कम हुई। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से जंग जीतने के नजदीक हैं। इस महीने संक्रमण की दर और कम हो सकती है। लोग सावधानी और बचाव के प्रति पूरी तरह से सचेत रहें। मास्क और सामाजिक दूरी बरतते रहें।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का टीकाकरण 22 जनवरी को, जल्द घोषित होंगे बूथ

आगरा में कोरोना वायरस का टीकाकरण अब 22 जनवरी को होगा। शासन ने आगरा में टीकाकरण की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन अभी बूथ तय नहीं किए हैं। सीएमओ डॉक्टर आरसी पांडे ने बताया पहले चरण की दूसरी तिथि 22 जनवरी है, बूथ अभी तय होना बाकी है, शासन ही बूथ तय करेगा। उसी के मुताबिक व्यवस्था की जाएगी। आगरा में पहले दिन 600 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से 361 ने टीका लगवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें