कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मैनपुरी पुलिस ने लगाया बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कोरोना वायरस का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है, शुकवार सुबह आई रिपोर्ट में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 229 हो गई है।
संक्रमित की मौत के 36 घंटे बाद सील हुआ सिंहपुर हविलिया
कोरोना से संग्रह अमीन सेवक की मौत के 36 घंटे तक उसके गांव को सील नहीं किया गया। बुधवार को प्रधान की मांग के बाद भी प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया था। गुरुवार दोपहर बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने गांव की गलियों को सील किया। थाना एलाऊ के गांव सिंहपुर हविलिया निवासी संग्रह अमीन सेवक की मंगलवार देर रात सैफई में कोरोना से मौत हो गई थी। बुधवार को गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया था।
सुहाग नगरी में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, पांच सौ के पार हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
कोरोना संक्रमित की मौत के बाद प्रशासन को गांव सील कर देना चाहिए था लेकिन बुधवार को गांव सील नहीं किया गया। इस पर ग्राम प्रधान ने गांव सील कराने की मांग की थी। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक 36 घंटे तक लापरवाही करते रहे। इसके बाद गुरुवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और एलाऊ पुलिस ने गांव की गलियों को सील कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें घरों में रहने के निर्देश दिए। राजलपुर और नगरिया को सैनिटाइज भी कराया गया। यहां से संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भी भेजा गया है।