फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः तीन सिपाहियों सहित 15 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 189 मरीजों का उपचार जारी

Mon, 27 Jul 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • जिले में संक्रमितों की संख्या 652
  • 452 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मैनपुरी पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को जिले में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में तीन कोतवाली के सिपाही हैं, जबकि चार संक्रमित बेवर के निवासी हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 652 हो गई है। 452 लोग अब तक उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 189 मरीजों का विभिन्न स्थानों पर उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार रात और रविवार को आईं जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर की कोतवाली में तीन सिपाही कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला आवास विकास में एक, देवी रोड पर दो, मोहल्ला अग्रवाल में दो, खरगजीत नगर में दो, भोजपुरा में एक कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा बेवर में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें नूरमपुर, गढ़ी और तिलियानी एक-एक महिला संक्रमित मिली है।

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमणः प्रदेश में नौवें स्थान पर पहुंचा आगरा, 24 घंटे में 1586 जांच, मिले 27 मरीज
विज्ञापन


फर्रुखाबाद रोड सब्जी मंडी निवासी परिषदीय विद्यालय का शिक्षक कोरोना संक्रमित पाया गया। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर आइसोलेशन वार्ड भेजा है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों और परिजनों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। 
विज्ञापन

कोरोना वायरस को 17 लोगों ने हराया
आइसोलेशन वार्ड में उपचार ले रहे 17 लोगों ने कोरोना वायरस को हरा दिया। ठीक होने वाले लोगों को सात दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए जिले में तीन स्थानों पर आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

भोगांव सीएचसी के साथ ही भोगांव में ही एक कॉलेज में कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी लेवल टू आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है।

रविवार को कोविड केयर सेंटर में उपचार ले रहे 15 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट उपचार के बाद निगेटिव आई। सीएचसी भोगांव और जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक-एक मरीज की रिपोर्ट भी उपचार के बाद निगेटिव आई है। सभी को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें