फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पंखे पर लटका मिला बीटीसी का छात्र, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jul 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • बालाजीधाम में किराए पर रहता था
  • दरवाजा तोड़कर उतारा शव
विज्ञापन
लोकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में थाना गोविंदनगर के जयसिंहपुरा स्थित बालाजीधाम में किराए के कमरे में रह रहे बीटीसी के अंतिम वर्ष के छात्र का शव पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


लोकेश (25) बच्चू सिंह निवासी बरवारा, नदवई (भरतपुर) कल्याण करोति संस्था में बीटीसी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह बालाजीधाम के कमरा नंबर 303 में किराए पर रहता था। रविवार की देर रात छात्र का शव पंखे पर लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था।

छात्र का शव लटके होने की सूचना मिलते ही थाना गोविंदनगर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी गिरीश कुमार पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया छात्र ने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। वह कल्याण करोति में बीटीसी अंतिम वर्ष का छात्र था। फिलहाल शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जमुनापार के मोहल्ला का कहरी नगर तैया पुर में खेत में लगे पेड़ की डाली से ग्रामीण का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है। 

रविवार को दिन में तैया पुर निवासी विशंभर के 25 वर्षीय पुत्र छोटू का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला इसकी जानकारी ग्रामीणों को खेत पर जाने पर हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना छोटू के परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

जमुनापार थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवा लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया के ग्रामीणों ने एक दिन पहले भी आप हत्या का प्रयास किया था। वह नशे का आदी था तथा पारिवारिक कलह से परेशान भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें