फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी लैब की जांच में तीन लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, 319 पहुंची कुल मरीजों की संख्या

Tue, 09 Jun 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

इलाज के दौरान तीनों की कोरोना जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आकंड़ा हुआ 319
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की निजी लैब में कराई गई जांच में जिले के तीन और मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये मरीज इलाज कराने के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में गए थे। आगरा प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 319 पहुंच गई है। इनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


कोटला पजाबा स्थित यादव मार्केट के निकट निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित हैं। तबीयत खराब होने पर परिजन मरीज को आगरा के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए थे। चिकित्सक ने कोरोना संक्रमण की जांच प्राइवेट लैब में कराई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अनलॉक-वनः हॉटस्पॉट एरिया में घर-घर बंटेगी परिवार नियोजन सामग्री
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के पास सूचना आने पर मरीज के घर को सैनिटाइज कराया गया। वहीं मोहल्ला खेड़ा और शिकोहाबाद के गांव बरौली का 24 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इन दोनों ने भी उपचार के लिए आगरा की निजी लैब में ही जांच कराई थी। ये सभी मरीज आगरा के ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

आगरा प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाना शुरू कर दी है। मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि तीनों मरीज अन्य जनपद में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह इलाज करने के लिए अन्य जनपद में  गए थे। निजी पैथोलॉजी लैब पर जांच कराने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

मरीज ने लिखाए गलत मोबाइल नंबर
एक मरीज ने जांच कराते समय अपना मोबाइल नंबर गलत अंकित करा दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग को मरीज के परिजनों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। अन्य जनपदों में आए मरीजों के घर की तलाश करने के लिए अधिकारियों ने फोन लगाए तो मोबाइल दूसरी जगह जाकर लगे। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

5843 की हो चुकी है कोरोना संक्रमण की जांच
जनपद में अभी तक 5843 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। 445 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं 319 मरीजों में से 229 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें