फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः शौक पूरा करने को कक्षा आठ के छात्र ने मांगी प्रधानाचार्य से पांच लाख की रंगदारी

Tue, 09 Jun 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

दोस्तों के कहने पर किशोर ने उठाया कदम
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानाचार्य से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रंगदारी किसी शातिर अपराधी ने नहीं बल्कि 13 साल के किशोर ने मांगी थी। आरोपी को देखकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी बृजकिशोर शर्मा कस्बे के ही वर्णी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वह कॉलेज के पास ही मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। रविवार देर शाम किसी अनजान व्यक्ति ने फोन कर प्रधानाचार्य से पांच पेटी (पांच लाख रुपये) की रंगदारी मांगी। साथ ही पैसे न देने पर पूरे परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कस्बे में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर निकला। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गए किशोर पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौक पूरा करने को मांगी रंगदारी 
पकड़ा गया आरोपी किशोर संपन्न परिवार का है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और घिरोर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। दोनों परिवार एक ही मोहल्ले में रहते हैं। इसलिए उनके बीच संबंध भी हैं।

आरोपी के माता-पिता परिषदीय स्कूल में टीचर हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि दोस्तों के कहने पर उसने अपने शौक पूरे करने के लिए प्रधानाचार्य से रंगदारी मांगी थी। उसने प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर उनकी फेसबुक आईडी से लिया। 

सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया किशोर
किशोर ने बेहद शातिर अंजाम में रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया। वह एक गलती से पुलिस के चंगुल में आ गया। किशोर ने रंगदारी अपने मोबाइल फोन से मांगी। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो पूरा मामला खुल गया और आरोपी किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

समझौते के होते रहे प्रयास
रंगदारी मांगने के मामले में किशोर को हिरासत में लेते ही उसके माता-पिता भी थाने पहुंच गए। प्रधानाचार्य और आरोपी किशोर के परिवार के बीच संबंध भी हैं। ऐसे में आरोपी किशोर के परिजन समझौते के प्रयास में जुटे हुए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें