फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः लेखपाल सहित 14 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कम्प, 54 हुई कुल संख्या

Sat, 27 Jun 2020 03:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली, दौड़े अफसर 
  • संक्रमितों को परिजनों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने बल्ली लगाकर रोका रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 14 नए संक्रमित मरीज  मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमितों में एक सदर तहसील में तैनात लेखपाल है जबकि एक पटियाली की महिला चिकित्सक की गाड़ी का चालक भी पाया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरीः 320 रिपोर्ट में 12 निकले कोरोना पॉजिटिव, करहल में सबसे अधिक 10 संक्रमित

संक्रमितों में 14 संक्रमितों में नौ संक्रमित कासगंज शहर के हैं। पांच संक्रमित शहर के बड्डू नगर इलाके के हैं, जबकि दो संक्रमित मोहल्ला भीम नगर के हैं।
विज्ञापन


एक संक्रमित 16 बीघा गंगेश्वर कॉलोनी का रहने वाला है, जबकि एक हलवाई सूत की मंडी इलाके का है। इसके अलावा मोहल्ला खेड़िया छवि नगर का एक युवक भी संक्रमित पाया गया है।

कासगंज के गांव रहमत माफी की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल का एक युवक संक्रमित मिला है वही सहावर के वहता बधारी गांव का एक युवक भी संक्रमित मिला है। इस तरह से शनिवार को कुल 14 संक्रमित पाए गए। 

संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 54 हो चुका है। जिले में अभी 15 मामले सक्रिय हैं जबकि शेष संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिन्हें कोरोना अस्पताल से घर भेजा गया है। सभी 14 संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

चार संक्रमित पहले से ही क्वारंटाइन सेंटर में थे उन्हें भी एंबुलेंस से कोरोना अस्पताल ले जाया गया है। संक्रमितों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है परिवार के लोगों और संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ विभाग ने क्वारंटाइन करने की तैयारी की है, सभी की कोरोना जांच की जाएगी। आम लोगों के बीच हुई एक साथ 14 संक्रमित मिलने से  लोगों के बीच भी तमाम चर्चा रही।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन सब को फौरन अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। सभी की हिस्ट्री तैयार की जा रही है, आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। - सीपी सिंह, डीएम।

जिले में पहली बार एक साथ 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। चार मरीज क्वारंटीन सेंटर में थे, जबकि 10 अन्य संक्रमित होम क्वारंटीन थे। सभी को आइसोलेट किया गया है, उपचार किया जा रहा है । - डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव, सीएमओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें