फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों, पुलिसकर्मी और बंदी सहित 24 पॉजिटिव, सऊदी अरब से आया युवक निकला संक्रमित

Thu, 18 Jun 2020 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • जसराना थाने का एक पुलिसकर्मी
  • अस्थाई जेल में निरूद्ध बंदी भी संक्रमित
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी में बुधवार को 24 नए संक्रमित मिले। इनमें नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के दो और कर्मचारी, अस्थाई जेल का एक बंदी और जसराना थाने का एक सिपाही संक्रमित शामिल है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इनकी मौत मंगलवार को हो गई थी। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 425 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकडा अब 20 हो गया है। मरीजों को देर शाम तक क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 

सीएमओ दफ्तर के तीन कर्मचारी सहित 15 पॉजिटिव निकले, 158 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
विज्ञापन


जसराना थाने में तैनात कांस्टेबल बुधवार शाम आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला। जैन नगर में कोरोना के दो केस और मिले हैं। शीतल खां रोड नगला बरी इलाके में 68 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस इलाके से तीन दिन में कुल आठ केस मिल चुके हैं। वहीं न्यू रामगढ़ इलाके में एक वृद्ध संक्रमित मिला। गांव मचन मुस्तफाबाद में आए दो प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

टूंडला के गांव कोटकी में दिल्ली से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोटला रोड निवासी नौ साल का बालक भी संक्रमित मिला है। पूर्व में इसी परिवार से एक किशोर पॉजिटिव पाया था। इसके बाद परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट आने के बाद बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमांयूपुर में 70 वर्षीय वृद्धा संक्रमण का शिकार हुई है। 

एका के गांव नगला गवे में दिल्ली से आया प्रवासी  कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोटला गांव के गढ़ी कुंबर में दो महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। चौकी गेट निवासी दिव्यांग भी पॉजिटिव मिलाहै। यह नगर निगम के संक्रमित सफाई सुपरवाइजर के संपर्क में आया था। टूंडला के गांव रुधऊ मुस्तकिल में गर्भवती महिला और उसका पति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

रिपोर्ट आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगला मिर्जा बड़ा में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।शिकोहाबाद के धनपुरा में राजस्थान से आया प्रवासी को भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। अस्थाई जेल में निरुद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके संपर्क में आए 14 बंदी अस्थाई जेल में ही क्वारंटीन कर दिए गए हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।

सऊदी अरब से आया युवक सुहागनगरी में निकला संक्रमित
सऊदी अरब से फिरोजाबाद के कोटला मोहल्ला में आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह युवक 11 जून को सऊदी अरब से लौटा था। इसके बाद युवक को क्वरंटीन कर दिया गया। 15 जून को उसका सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की मृत्यु के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट
फिरोजाबाद। जैन नगर निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की मंगलवार को मृत्यु हो गई थी। उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। 

24 घंटे में मिले 30 केस
फिरोजाबाद। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बजाय तेज हो गई है। फिरोजाबाद में पिछले 24 घंटे के दौरान 30 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। 16 जून की शाम आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं 17 जून को 22 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई है। 
 
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के कई घंटे बाद तक नहीं किया आइसोलेशन में भर्ती
फिरोजाबाद। कोरोना मरीजों बढ़ने का कारण कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं किया जाता है। 11 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार रात तक आ गई थी। बुधवार दोपहर चार बजे तक अधिकांश मरीज घर पर ही थे। 

एका का गांव नगला गवे प्रशासन ने किया सील 
एका। थाना क्षेत्र के गांव नगला गवे में दिल्ली से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने गांव को सील कर दिया। गांव नगला गवे का युवक दिल्ली में नौकरी करता है। 12 जून को वह दिल्ली से लौटकर आया था। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए युवक का सैंपल भेजा था। बुधवार को युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें