फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: फिरोजाबाद में एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव, कुल 37 हुए संक्रमित

Sat, 18 Apr 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

अब 37 पहुंची संख्या
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहाग नगरी में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार 11 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सरकारी विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। 
विज्ञापन


राही नगर निवासी नेपाल से लौटा युवक पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मिला था। इस युवक के परिजनों को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी के नमूने 13 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे। युवक के संपर्क में आने से परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राही नगर निवासी दो अन्य युवक भी कोरोना संक्रमित हैं। 

सरकारी विभाग का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने बताया है कि शहर में कोरोना के 11 नए मरीज और मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत 13 अप्रैल को करीमगंज निवासी युवक और राहीनगर निवासी युवक संक्रमित मिले थे। करीमगंज का युवक कन्नौज में आयोजित जमात और राहीनगर का युवक नेपाल से लौटा था।

इसके बाद दोनों के संपर्क में आए लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लगातार बढ़ रहे मरीजों के मद्देनजर हॉटस्पॉट वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें