सोमवार को आगरा में नौ नए मामले मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 765 पहुंच गई है। जनपद में 44 लाइव हॉटस्पॉट हैं जो पूरी तरह से सील हैं। इससे पहले रविवार को आई रिपोर्ट में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रविवार तक 326 मरीज ठीक हुए थे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि जिले में 44 हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील हैं।
बढ़ते संक्रमण के बीच नए सीएमओ ने संभाली कमान
सोमवार को नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। हर घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी।