फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः पाबंदी लगने से पहले बढ़े कोरोना संक्रमित मरीज, 1374 पहुंची कुल संख्या

Sat, 11 Jul 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अब तक 91 मरीजों की हुई मौत
  • 16 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फिर मरीज बढ़ रहे हैं। 17 नए मरीज और मिलने से शुक्रवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1374 हो गया। डीएम पीएन सिंह ने बताया अब तक कुल 91 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को 16 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब ठीक होने वालों की संख्या 1115 हो गई है। वहीं 168 मरीजों का उपचार चल रहा है। आगरा में 28921 मरीजों की कोरोना जांच हो चुकीं है।

बल्केश्वर में परिवार के तीन सदस्य मिले संक्रमित 
बल्केश्वर में मां-पिता, बेटा समेत चार संक्रमित पाए गए हैं। बेलनगंज में संक्रमण पहुंच गया है, जगदीशपुरा, सिकंदरा और शमसाबाद में फिर से नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


गंगे गौरी बाग बलकेश्वर निवासी 50 साल के पुरुष, उनकी 49 साल की पत्नी और 23 साल का बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहीं की सीताराम कॉलोनी में रहने वाले 43 साल का पुरुष भी संक्रमित मिला है। बेलनगंज में 57 साल के पुरुष, सिकंदरा में 46 साल के पुरुष और किशोरपुरा जगदीशपुरा में 22 साल का युवक में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

सुभाष नगर अलबतिया रोड निवासी 51 साल के पुरुष और टीला माइथान में 52 साल के पुरुष और शमसाबाद राहुल विहार में 45 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बाकी के सात मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनको आइसोलेशन सेंटरों में भर्ती कराया गया है।  डीएम पीएन सिंह ने बताया कि 16 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1115 हो गई है। 168 का उपचार चल रहा है।

5.15 लाख लोगों की जांच में 3333 मिले बीमार

कोरोना वायरस के मरीजों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 1587 टीमों ने 107380 घरों के 5,15,379 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें कैंसर, किडनी, हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित 3,333 लोग मिले। टीम ने जुकाम-खांसी, बुखार और सांस रोगियों की अलग से रिपोर्ट बनाई है।

टीम ने घर-घर जाकर तेज बुखार, सांस फूलने, गले में खराश, खांसी की जानकारी करने के साथ बीमार लोगों के बारे में जानकारी की। इसमें 1742 को मधुमेह, 1035 को उच्च रक्तचाप, 64 को कैंसर, 150 को हृदय और 48 को किडनी की बीमारी मिली। बुखार के 76, खांसी के 125 और सांस के 93 मरीज मिले। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि जुकाम-खांसी, बुखार के मरीजों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें