फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के मंत्री ने अखिलेश पर कसा तंज, विकास को बताया सपा का सदस्य, किए सवाल

Sat, 11 Jul 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • सपा से जुड़ा था विकास दुबे
  • कानून कर रहा अपना काम
विज्ञापन
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने विकास दुबे एनकाउंटर पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। विकास दुबे सपा का सदस्य था, पत्नी चुनाव लड़ी थी। इस पर अखिलेश यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज को लेकर वर्चुअल पत्रकार वार्ता करते हुए मंत्री ने कहा कि कोरोना से अमेरिका जैसे देश हताश हो रहे थे लेकिन भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे चुनौती के रूप में लिया। अवसाद और नकारात्मक विचारों को छोड़ देश को मजबूती के साथ जूझने का मंत्र दिया। 

ये भी पढ़ें-  विकास दुबे एनकाउंटरः शहीद के पिता बोले, उत्तर प्रदेश पुलिस पर गर्व, जितेंद्र की शहादत काम आई
विज्ञापन


कोरोना को भारत ने आपदा से ज्यादा चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस चुनौती को अवसर के रूप में बदल दिया गया है। आत्मनिर्भर भारत का मंत्र नए इंडिया को तैयार कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों के लिए मुफ्त राशन, प्रवासी मजदूरों के लिए मनरेगा के तहत रोजगार, किसानों के लिए सम्मान निधि, खेती के लिए सस्ता ऋण, गरीबों के जनधन खाते में पांच सौ रुपया दिए।

सैमसंग कंपनी को हमारी सरकार ने तीन माह में ही एनओसी जारी करवा दी, आज इस प्लांट में करोड़ों मोबाइल तैयार हो रहे है। ऑनलाइन पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजू यादव, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, महासचिव प्रदीप गोस्वामी मौजूद थे। 
 
जल निगम अधिकारियों की शिकायत 
पत्रकार वार्ता के अंत में जिला महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने मथुरा नगर में जल निगम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन के कार्यों की शिकायत की। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि पूरा नगर खोद दिया है। अव्यवस्था का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण मुख्य मार्ग दल-दल हो गए हैं। इस पर तत्काल संज्ञान लेने की आवश्यकता जताई। इस पर मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें