सैंया के सौरा गांव में 37 साल, 44 साल की महिला और 23 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सुभाष नगर मारुति इस्टेट में 52 साल के पुरुष, फतेहपुर सीकरी में 28 साल का युवक, कमला नगर में 68 साल के बुुजुर्ग और 56 साल के पुुरुष भी संक्रमित मिले हैं।
ये भी पढ़ें- पड़ोसी ने रंजिशन खेला खूनी खेल, बेटी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मोती कटरा में 50 साल का पुरुष, खेरागढ़ में 32 साल की महिला और 50 साल के पुरुष, बृज विहार में 58 साल के पुरुष, महुआ खेड़ा में 28 साल की महिला, बोदला-बिचपुरी में 22 साल का युवक और ख्याजपुरा खेरिया मोड़ में 30 साल के युवक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। माइथान में 62 साल के बुजुर्ग और नगला लाल दास रायभा में 70 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं।