फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: युवाओं में बढ़ा कोरोना संक्रमण, 10 दिन में 235 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wed, 18 Nov 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सर्विलांस टीम के डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि ऐसे युवा भी रहे जो कोरोना के वजूद को भी नकारते थे, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गलती का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से बचाव में लापरवाही बरतने वाले युवाओं में संक्रमण डेढ़ गुना तक बढ़ा है। 35 साल से कम उम्र के रोजाना 20- 30 मरीज मिल रहे हैं। दस दिन में 235 मरीज मिले हैं। 16 नंवबर तक 909 संक्रमित मरीज मिले हैं। शुरुआती सप्ताह में 18 से 35 साल की उम्र के रोजाना 15 से 20 मरीज मिल रहे थे, लेकिन 10 दिन पहले की बात करें तो इनकी दर डेढ़ गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन



इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सर्विलांस टीम ने संपर्क हिस्ट्री जानी तो पता चला कि युवाओं ने दोस्तों के साथ झुंड में रहना, पार्टी करना और बाजार में बिना मास्क के खरीदारी और घूमना वजह बताई। सर्विलांस टीम के डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि ऐसे युवा भी रहे जो कोरोना के वजूद को भी नकारते थे, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गलती का एहसास भी हुआ।

ये भी पढ़ें-  Weather Today: छाई कोहरे की घनी चादर, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन, देखिए ब्रज में कोहरे की तस्वीरें
विज्ञापन


बुजुर्ग मरीजों के संक्रमण की दर हुई कम, मौत ज्यादा हो रहीं

दिवाली के चलते बाजारों में भीड़भाड़ होने की वजह से परिजन बुजुर्गों के प्रति ज्यादा सचेत रहे। बाजारों में कम निकलने दिया, इसका नतीजा यह हुआ कि इन 10 दिन में 60 से अधिक उम्र के मरीज कम मिले। औसतन रोजाना सात से दस मिले, बीते महीने यही आंकड़ा लगभग दो गुना था। लेकिन, मृत्यु ज्यादा हो रही है। 16 नवंबर तक 155 मरीजों की मौत में 70 फीसदी की उम्र 60 से अधिक है। संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. अजीत चाहर ने बताया कि इन मरीजों में अधिक उम्र के अलावा मधुमेह-उच्च रक्तचाप, किडनी, हृदय समेत अन्य बीमारियां भी मिलीं, जिस कारण इनकी मौत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें