श्रीकृष्ण (योगीराज) की नगरी मथुरा में कोरोना वायरस अब लोगों की सेहत के साथ उनकी जान का दुश्मन भी बनता जा रहा है। पिछले सात दिन में जहां तेजी के साथ कोरोना संक्रमण के केस बढ़े हैं वहीं मौत का ग्राफ भी ऊपर आया है। इन सात दिनों के दौरान जनपद में 59 नए कोरोना के केस मिले तो चार लोगों की मौत हो गई। खास बात यह है कि मरने वाले चारों लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के थे।
जनपद में कोरोना संक्रमण अब खतरनाक हो रहा है। अगर पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनपद में 59 संक्रमण के नए केस सामने आए हैं, जबकि चार लोग इस संक्रमण से लड़ाई हार गए। 15 जून को राधाकुंड के गांव जुल्हेंदी निवासी बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई।
कोख के सौदागरः पुलिस पूछताछ में गिरोह ने उगले 'राज', बताई दो साल की पूरी कहानी
इसके बाद 19 जून को राया में 59 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। इसके बाद 21 जून को शहर के होलीगेट निवासी नमकीन कारोबारी के साथ नौहझील निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। यह जनपद के लिए खतरनाक संकेत हैं।