फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में तेजी से बढ़ा कोरोना का ग्राफ, तीन दिन में मिले 33 नए मामले

Sun, 31 May 2020 05:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

स्वास्थ्य और पुलिस विभाग से जुड़े कोरोना योद्धा ही घिर रहे संक्रमण से 
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ थमने के बाद कोरोना वायरस का ग्राफ जनपद में फिर तेजी से बढ़ रहा है। तीन दिनों में 33 नए केस मिल चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि संक्रमण के केस किसी खास क्षेत्र से नहीं बल्कि नई-नई जगहों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के क्षेत्र को कोरोना जकड़ रहा है। कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी भी नहीं बच पा रहे हैं। शनिवार रात संक्रमण के 12 नए केस मिलने के बाद रात भर मेडिकल स्टाफ मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती करने की प्रक्रिया में जुटा रहा। रविवार को मरीजों के परिजनों को क्वांरटीन करने के लिए टीमें दौड़ती रहीं। 

ये भी पढ़ें: 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की चैन बढ़ती जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संविदाकर्मी के संपर्क में आए स्टाफ के लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार में कोरोना प्रवेश कर चुका है। टूंडला और करबला में निवास करने वाली महिला टीबी संविदाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब उनके परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिकोहाबाद देहात क्षेत्र में कार्यरत भीमनगर निवासी बैंककर्मी भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। बड़ा मोहल्ला निवासी मृतक सर्राफा व्यापारी से कोरोना की नई चैन बनना शुरू हो गई है। उनके ऑक्सीजन लगाने वाला युवक कोरोना का शिकार है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। 

चार दिन के बच्चे का पहला केस
हिमांयूपुर निवासी एक महिला की डिलीवरी महिला अस्पताल में हुई थी। डिलीवरी के बाद महिला को घर भेज दिया गया। जबकि उसकी रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया था। चार दिन के बच्चे की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे कम उम्र के बच्चे का जनपद में यह पहला केस है। 

अस्पताल में फिर से मरीजों की भीड़
कोविड अस्पताल एक तरह से खाली हो गया था। मई माह के प्रथम, द्वितीय सप्ताह में मरीज कम निकल रहे थे। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक थी। अस्पताल में कुल 17 मरीज ही शेष रह गए थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली थी। किंतु फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें