हनुमान चालीसा का पाठ करते आचार्य मृदुलकांत शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए तीर्थनगरी वृंदावन में रविवार को हनुमान चालीसा का ऑनलाइन पाठ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सोशल मीडिया के जरिए 22 देशों के हजारों भक्त जुड़े। संत-महंतों के साथ भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर महामारी से मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
कोरोना के खिलाफ जंग में चिकित्साकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी आदि जी-जान से जुटे हैं। अपने परिवार को छोड़कर दिन-रात लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। ऐसे सभी कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अनुष्ठान हजारों भक्तों ने साथ मिलकर किया।
यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित श्रीनरोत्तम लाल सेवा संस्थान व प्रोजेक्ट वृंदावन अनुराग के तत्वावधान में किया गया। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के पावन सानिध्य में इन महापूजा का क्रम जारी है। हनुमान चालीसा के ऑनलाइन पाठ से देश-विदेश के हजारों लोग जुड़े।