फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव, छह सौ के करीब पहुंची कुल संख्या

Sun, 19 Jul 2020 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • परिवार में चार दिन पहले संक्रमण से हुई थी मौत
  • एक प्रतिशत लोगों की भी नहीं हो सकी जांच
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार रात तक 16 और नए केस सामने आए हैं। इनमें चार लोग एक ही परिवार के हैं। इस परिवार में चार दिन पूर्व एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 585 हो गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार शहर के होलीगेट अंदर बल्ला गली निवासी एक ही परिवार के चार और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 55 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 52 और 80 वर्षीय वृद्ध महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

इसके साथ वृंदावन में 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सपना एंक्लेव निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति के साथ वृंदावन के रमणरेती निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। नयति अस्पताल में 59 वर्षीय व्यक्त की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ मेघा गली निवासी 57 महिला भी संक्रमित मिली है। जयसिंहपुरा निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति के साथ चंदनवन में 22 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। मांट राजा में 36 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। कृष्णा नगर के रामनगर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन की 63 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय युवक, 83 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

एक प्रतिशत लोगों की भी नहीं हो सकी जांच
मथुरा में स्वास्थ्य सेवाओं की ढीली प्रक्रिया का नतीजा है कि कुल आबादी के एक प्रतिशत लोगों की भी जांच नहीं हो सकी है। जनपद की 31 लाख आबादी के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग ने 17 जुलाई तक संदिग्ध लक्षण मिलने पर 14,089 लोगों के ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग को अब तक 12,342 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।

पॉजिटिव युवक को किया आइसोलेशन में शिफ्ट
कस्बा सुरीर में युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। शुक्रवार की रात युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। शनिवार को बीडीओ नौहझील अमित कुमार सुरीर पहुंचे ओर गलियों को सील कराया। ग्राम प्रधान मुरारी सिंह ने पांच सौ मीटर एरिया में बल्ली आदि लगाकर सील किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें