नए केसों में मथुरा, वृंदावन, केडी मेडिकल कॉलेज कैंपस, छाता, गोवर्धन के गांव भवनपुरा, गिरधरपुर मथुरा, सोनई, राया, हल्द्वानी, नैनीताल से आए लोग, हाथरस मुरैना विरहाना शहर के वेटरनेरी कॉलेज क्षेत्र, रेलवे कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
बढ़ाया जाएगा सैंपल का दायरा
कोरोना महामारी की सही समय पर जानकारी मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेने का दायरा बढ़ा रहा है। इस योजना में अस्पतालों में ओपीडी में आने वाले मरीजों के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही उनका मौके पर एंटीजन सैंपल भी लिया जाएगा। एंटीजन सैंपल निगेटिव आने के बाद उनका सैंपल आरटीपीसीआर भेजा जाएगा। इसके साथ स्टेटिक बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। जहां लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
टीका उत्सव में कर रहे सहभागिता
जनपद में चल रहे टीका उत्सव में लोग बढ़-चढ़ कर सहभागिता कर रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि बीते तीन दिन में 16,832 लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- सनसनीखेज हत्याकांड: मामूली विवाद में पिता ने पुत्र की गोली मारकर की हत्या, शराब का आदी है आरोपी