फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना की तेज रफ्तार: 80 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली, मंदिरों में आने वाले कई श्रद्धालुओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 06 Jan 2022 09:13 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आने वाले श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं जो चिंता की बात है। स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलिंग का दायरा बढ़ाया है। वहीं न्यायालय में कोरोना मिलने से अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लड़खड़ाई व्यवस्था के कारण जनपद में कोरोना एक बार फिर कहर बनकर टूटा है। जनपद में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 80 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें सर्वाधिक मांट क्षेत्र के हैं और सबसे कम चौमुहां क्षेत्र में मिले हैं। रिपोर्ट में 23 लोग भी ऐसे शामिल हैं जो मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन सहित धार्मिक नगरी में मंदिरों के दर्शन के लिए अन्य प्रदेशों से आए थे।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि कई माह के बाद बृहस्पतिवार को सबसे अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गत मई माह के बाद बीते 24 घंटों में संक्रमितों का यह आंकड़ा सर्वाधिक है।
यहां मिले कोरोना के मरीज
नए केस में मथुरा रिफाइनरी नगर, कृष्णा नगर, मधुवन एनक्लेव कॉलोनी, श्रीनाथ अपार्टमेंट, वृंदावन स्थित एमवीटी आश्रम में ठहरे बाहरी श्रद्धालु, केएम मेडिकल कैंपस सौंख रोड, गोवर्धन के मुखराई, ग्रेटर नोएडा से दर्शन के लिए आए वर्षीय युवक, जमुनाधाम कॉलोनी, मिलिट्री हॉस्पिटल, कृष्णापुरम बिरला मंदिर, पुलिस लाइन, काबेरी अशोका सिटी, रानी की मंडी प्याऊ वाली गली, फरह के नगला बिसू, महाविद्या कॉलोनी, शफाखाना मोहल्ले, वृंदावन के चैतन्य बिहार, मोतीकुंज, जन्मभूमि क्षेत्र, गजा पायसा, वृंदावन के कैलाश नगर, शीतल छाया किशोरपुरा, रान्हेरा, छाता, मांट, कीकी नगला के अलावा ब्रज में मंदिरों के दर्शन करने आए जबलपुर, इंदौर, अलीगढ़, दिल्ली आदि बाहरी क्षेत्रों के लोग भी यहां पॉजिटिव मिले हैं।
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचना है कि तो करें गाइडलाइन का पालन
- दूसरों से सुरक्षित दूरी (कम से कम 1 मीटर) बनाए रखें।
- भले ही बीमार न हों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं।
- बंद जगहों की बजाय खुली, हवादार जगहें चुनें।
- अगर किसी इमारत के भीतर हैं, तो खिड़कियां खोलकर रखें।
- हाथों को बार-बार धोएं, हाथ धोने के लिए, साबुन और पानी या एल्कोहल वाला हैंड रब इस्तेमाल करें।
- अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं, टीकाकरण के बारे में स्थानीय निर्देश फॉलो करें।
- खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को कोहनी या रुमाल से ढंक लें।
( डॉ. एके वर्मा, सीएमओ)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें