कोरोना की जांच के लिए नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शुक्रवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। राधापुरम निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति निजी अस्पताल में भर्ती थे, शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।
वहीं एसपी सिटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, कोरोना के 30 नए केस और सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर 872 हो गई है।
नए केस में डेंपियर नगर से 37 वर्षीय व्यक्ति, गोविंद नगर से 59 वर्षीय व्यक्ति, आनंदपुरी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन से 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ राल से 27 वर्षीय व्यक्ति, छटीकरा निवासी 17 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नौहझील निवासी 18 वर्षीय किशोर, आजनोख से 1 वर्षीय बालक और 5 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर के गताश्रम टीला से 6 वर्षीय बालक, राया से 11 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित मिला है। फरह के बेरी से 28 वर्षीय महिला, ओल 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं निजी अस्पताल में भर्ती 33 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, वर्षीय व्यक्ति और 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वृंदावन से 72 वर्षीय वृद्ध महिला, ब्रिज गंगा अपार्टमेंट से 44 वर्षीय व्यक्ति, शेरगढ़ से 30 वर्ष व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इसके अलावा चंद्रलोक कॉलोनी कृष्णा नगर से 55 वर्षीय व्यक्ति, डेंपियर नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर मथुरा से 59 वर्षीय व्यक्ति, हरि नगर कृष्णा नगर से 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजविहार आनंदवन से 19 वर्षीय युवती, सेही से 52 वर्षीय महिला फरह के फतेहा से 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।