फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मथुरा में 74 कोरोना संक्रमित मिले, फिर भी जागरूक नहीं लोग, बाजारों में टूटे नियम

Wed, 07 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • कुल पॉजिटिव - 7361
  • ठीक हुए मरीज - 6880
  • मृत्यु - 116
  • एक्टिव केस - 365
विज्ञापन
मथुरा में बिना मास्क के दिख रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मंगलवार को 74 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7361 हो गई है जबकि एक्टिव केस 365 हो गए हैं। इनमें 17 संक्रमित वृंदावन में मिले हैं। इसके साथ शिवासा एस्टेट, लाजपथ नगर, कृष्णा ऑर्चिड गोवर्धन रोड, जैंत, ईसापुर, चंदनवन, अग्रसेन नगर कोसीकलां, केएम मेडिकल कालेज, गुजराती कालोनी बरसाना, जमुनाधाम कालोनी मथुरा, मथुरा रिफाइनरी नगर, चैबियापाड़ा महोली की पौर, हरी नगर कृष्णा नगर, राना निकुंज केशवधाम, गोविंद नगर मथुरा, अशोका सिटी मथुरा, गोविंद नगर, मोतीकुंज, हरीनगर कृष्णानगर, डायट कैंपस टाउनशिप, मानिक चैक मथुरा, सब स्टेशन गोकुल, चंदनवन, सिविल लाइन मथुरा, जनकपुरी मथुरा, गोकुल इमली वाली धर्मशाला, डैम्पियर नगर मथुरा, वैस्ट प्रताप नगर महोली रोड, नीमगांव, बरसाना का ग्रामीण क्षेत्र, नगला इमामखान, डभाला, कोसीकलां, अजीजपुर, पीरपुर, बढा, दलौता शेरगढ, भरतिया, बढौता, अहूरी, तरौली में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


ताजमहल की खिड़की पर पहुंचा पांच फुट लंबा अजगर, सैलानियों में मची खलबली

लोग हो रहे लापरवाह नहीं लगा रहे मास्क 
कोरोना लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। संक्रमितों को मिलने का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद भी लोगों की नींद नहीं टूट रही है। बिना मास्क के ही लोग बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे हैं। सड़क व फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चलना तो नामुमकिन है।
विज्ञापन


खरीदारों के साथ ही दुकानदारों, कर्मचारियों और मजदूरों को भी पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह के हालात को देखकर लोगों की अपनी सेहत के प्रति लापरवाही के साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस की बदइंतजामी की पोल खुलती दिख रही है साथ ही नगर निगम पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश ने लगवाई वैक्सीन
मथुरा में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण कार्य में लोग रुचि दिखा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस लाइंस स्थित अस्पताल में जनपद न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्रा व उनके परिवार ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली। इनके अलावा मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के जज एवं प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के अध्यक्ष आरडी सिंह, पॉक्सो अदालत के विशेष जज हरविन्दर सिंह, एडीजे महेन्द्र नाथ, जहेन्द्र पाल सिंह, रामकिशोर यादव ने भी कोविड वैक्सीन लगवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें