फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Corona Virus: आबकारी मंत्री के भतीजे सहित 48 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 07 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार ज्योंती रोड निवासी आबकारी मंत्री का भतीजा और एक अन्य संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गली की गई सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 48 कोरोना संक्रमित मिले। शहर के ज्योंती रोड निवासी आबकारी मंत्री का भतीजा कोरोना संक्रमित मिला। पीडब्लूडी विभाग में आठ और बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता तृतीय सहित छह संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1781 हो गई है। अब तक 1333 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 416 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार ज्योंती रोड निवासी आबकारी मंत्री का भतीजा और एक अन्य संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी कोरोना संक्रमित निकले। 

ये भी पढ़ें-  देह व्यापारः होटल में दिल्ली की लड़की के साथ पकड़े तीन लोग, आपत्तिजनक सामान भी मिला
विज्ञापन


पीडब्लूडी विभाग में आठ, बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता तृतीय और उनकी पत्नी सहित छह, यूनियन बैंक में तीन, मोहल्ला बागवान में चार, खरगजीत नगर में दो, सरावग्यान, महमूद नगर, अबधनगर, बड़ी नगरिया, मदार दरवाजा, देवी रोड, नगला पजाबा, पुलिस लाइन और संसारपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। 
 
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भोगांव के मोहल्ला चौधरी में दो, सीएचसी जागीर का एक स्वास्थ्यकर्मी, करहल, घिरोर, पड़रिया, विक्रमपुर और थाना एलाऊ में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं किशनी में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसडीएम रामसकल मौर्य के निर्देश पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संक्रमितों के घर की ओर जाने वाले रास्ते को सील किया गया है। 

रोसिंगपुर में 138 ग्रामीणों की हुई सैंपलिंग

रविवार को गांव रोसिंगपुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 138 ग्रामीणों की कोरोना जांच की। 130 की जांच एंटीजन कार्ड से की गई जो निगेटिव प्राप्त हुई। जबकि आठ का सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच टीम में डॉ. आंनद किशोर, डॉ. जगतबंधु, किशनपाल, दीप सिंह, दिलीप, सत्यजीत आदि लोग शामिल थे। 

13 संक्रमित हुए ठीक, घर भेजे गए 
भोगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पांच मरीजों की रविवार को फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। इसके बाद डॉ. अमित भारती ने उन्हें सैनिटाइज कराने के बाद एंबुलेंस से घर भिजवाया। वहीं कोविड केयर सेंटर से आठ मरीजों को ठीक होने के बाद नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव ने घर भिजवाया। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले सभी लोगों को प्रणामपत्र दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुष्प भेंट करके उनका उत्साह भी बढ़ाया। सभी को सात दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें