फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: 275 कोरोना पॉजिटिव मिले, बंद रहेगा दीवानी न्यायालय

Mon, 03 May 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पिछले 24 घंटे में जिले में सर्वाधिक मरीज मैनपुरी विकास खंड और शहर में मिले। यहां कुल 183 संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त कुरावली में 24, किशनी और सुल्तानगंज में 23-23 कोरोना संक्रमित मिले। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में पिछले 24 घंटे में जिले में 275 नए लोग संक्रमित मिले। 11 लोगों को गंभीर हालत में कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि पांच लोगों को हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7914 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में जिले में सर्वाधिक मरीज मैनपुरी विकास खंड और शहर में मिले। यहां कुल 183 संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त कुरावली में 24, किशनी और सुल्तानगंज में 23-23 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि जागीर में नौ, करहल में छह, घिरोर में तीन, बेवर और बरनाहल में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले।

सीएमओ के निर्देश पर 11 लोगों को कोविड लेवल-टू में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है। सीएमओ ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराएं। वहीं उन्होंने होम आइसोलेट संक्रमितों की देखभाल के लिए भी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय बंद रहेंगे
हाईकोर्ट और शासन की गाइडलाइन के तहत दीवानी न्यायालय तीन मई को पूरी तरह बंद रहेंगे। न्यायालय बंद रहने के दौरान न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के चैंबरों सहित दीवानी परिसर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैनिटाइज कराया जाएगा।
 
हाईकोर्ट और शासन की गाइडलाइन के तहत जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने तीन मई को दीवानी न्यायालय बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला जज ने डीएम और सीएमओ को पत्र भेजकर तीन मई को दीवानी परिसर, न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के चैंबरों, वकीलों के चैंबरों को सैनिटाइज कराने को कहा है। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने कोरोना निवारण समिति के प्रभारी की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दीवानी परिसर सहित न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के चैंबरों, वकीलों के चैंबरों को सैनिटाइज कराने को कहा है। 

चार मई को होगी सुनवाई
अदालतों में जो मुकदमे तीन मई के लिए पहले से सूचीबद्ध हैं। उनकी सुनवाई चार मई को संबंधित अदालतों में ही वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से की जाएगी। इन मामलों के लिए संबंधित वकीलों और पक्षकारों को नए सिरे से प्रार्थना पत्र नहीं देना होगा। पहले से चार मई के लिए सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई भी चार मई को ही होगी। 

कासगंज में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो भाइयों सहित तीन की मौत
पंचायत चुनाव मतगणना: मैनपुरी जिले में परिणाम आने शुरू, यहां देखें कौन जीता, कौन हारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें