फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में कोरोना : दो महिलाओं की संक्रमण से मौत, 15 नए संक्रमित मिले, जानिए कहां मिले नए पॉजिटिव मरीज

Mon, 17 May 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

दो महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महामारी से अब तक 121 मौतें हो चुकी हैं। रविवार को 15 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4088 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
कासगंज में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद में रविवार को दो महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महामारी से अब तक 121 मौतें हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से लोगों में खौफ है। वहीं जनपद में अब कोरोना की रफ्तार कुछ कमजोर पड़ने लगी है। रविवार को 15 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4088 पर पहुंच गया। विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।

विज्ञापन


इनकी हुई मृत्यु
नगर की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी तुलसा देवी (70) पत्नी विजय कुमार का मिशन अस्पताल में लगभग एक पखवाड़े से इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। रविवार को सुबह के समय उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं सोरों के ताखरू निवासी  पप्पी (40) पत्नी राकेश को एक सप्ताह से कोरोना के लक्षण थे। निजी चिकित्सक के इलाज से राहत नहीं मिली तो उनकी कोरोना जांच कराई गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार देर रात्रि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इस रिपोर्ट में 7 नए संक्रमित सामने आए। इसके अलावा विभाग ने 1603 लोगों की जांच की। 876 एंटीजन जांच में 4 लोग संक्रमित निकले। जबकि टूनेट की 2 जांच में दोनों ही संक्रमित निकल।

ये संक्रमित गनेश कालोनी, अशोक नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, सहावर गेट,  सोरों के नगला मोती, लहरा रोड, अवानपुर,पटियाली के नगला बंजारन, अमांपुर के नगला बधा क्षेत्र में सामने आए। संक्रमितों के सामने आने के बाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों के द्वारा संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

जिला में रविवार को दो महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से एक महिला जिला अस्पताल में तथा एक महिला की मिशन अस्पताल में मौत हुई। कोराना के 15 नए संक्रमित चिन्हित हुए हैं। इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिंहित करके सूची तैयार की जा रही है ताकि उनकी जांच कराई जा सके। - डॉ. अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

ब्लैक फंगस: मथुरा में संक्रमण से निपटने को सर्विलांस टीम का गठन, बरतें ये सावधानियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें