फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीनीं खुशियां: फिरोजाबाद में पेड़ से टकराई कार, चार बरातियों की मौत, दूल्हा घायल

Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दूल्हा और दुल्हन के परिवारों में कोहराम मच गया।  शादी स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
दुल्हन के घर पर पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में गुरुवार की रात भीषण हादसा हो गया। इटावा के भगवानपुरा (थाना जसवंतनगर) से बरात लेकर आ रही अर्टिगा कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन के हाथों पर मेंहदी लगी रह गई। 

विज्ञापन


इटावा जिले के थाना जसवंतनगर के भगवानपुरा निवासी सौरभ पुत्र ब्रजराज सिंह की शादी थाना नारखी के नगला बलू (डेरा बंजारा) निवासी पूजा पुत्री अतर सिंह नायक से तय हुई है। गुरुवार रात को बराती निजी वाहनों से रवाना हो गए। दूल्हा सौरभ व अन्य रिश्तेदार अर्टिगा कार से आ रहे थे। 

कठफोरी चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा
कठफोरी चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के निकट हाईवे पर किसी वाहन के आगे आने से कार अनियंत्रित हो गई और पलट कर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दूल्हे के रिश्तेदार योगेंद्र (26) पुत्र जगदीश, योगेश (22) पुत्र रामप्रसाद, खेमपाल समेत चार की मौत हो गई। जबकि दूल्हे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें हैं। 
विज्ञापन


खौफनाक मंजर : खेरेश्वर घाट पर भी दफनाए गए सैकड़ों शव, बारिश से हटी बालू तो हर ओर दिखीं लाशें

घायल दूल्हे को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद दूल्हे और दुल्हन के परिवार में कोहराम मच गया। नगला बलू में पूजा के घर पर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। शादी स्थगित कर दी गई। पूजा के पिता का कहना था कि ईश्वर के सामने किसी की नहीं चलती। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही मातम में बदल गया। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें