फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में बेकाबू कोरोना संक्रमण: सात संक्रमितों की मौत के साथ 68 नए मरीज मिले

Tue, 11 May 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

सोमवार को 68 नए संक्रमित सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3785 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिला में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को 68 नए संक्रमित सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3785 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 102 पर पहुंच गया है। कोरोना से मौत के आंकड़े में कई दिन के बाद रविवार को गिरावट आई थी। दो महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था। जिससे उम्मीद की जा रही थी कि मौतों पर विराम लग जाएगा, लेकिन सोमवार को फिर से मौत का आंकड़ा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला में 1346 लोगों के सेंपल लिए। एंटीजन किट से 784 लोगों की जांच की गई। जिसमें 34 नए संक्रमित मिले। जबकि आरटीपीसीआर से प्राप्त हुई रिपोर्ट में भी 34 संक्रमित सामने आए। ये संक्रमित  गांधी मूर्ति,  अशोक नगर, दुर्गा कालोनी, आवास विकास कालोनी, सहावर गेट, लक्ष्मी गंज, चित्रगुप्त कालोनी, दीन दयाल कालोनी,पीली कोठी अशोक नगर, रामवली कालोनी, के अलावा अमांपुर के सरसवां, दुरिका, सोरों के नगला खंजी, मानपुर नगरिया, कासगंज के गोदी नगला, मुबारिकपुर क्षेत्र में निकले। इसके अलावा आरटीपीसीआर से 559 लोगों के सेंपल लिए गए। इन सेंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। टीमों ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सात कोरोना संक्रमितों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
अमांपुर के कछेला शेरपुर निवासी दुर्गा प्रसाद (60) ने रविवार को देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पिछले तीन दिन से यहां भर्ती चल रहे थे। पटियाली के हथौड़ा वन निवासी दिनेश (42), तहसील रोड निवासी खालिद मिर्जा (67) , मानिकपुर निवासी राम चंद्र (70), गंगेश्वर कालोनी निवासी राम सिंह (54), सहावर के मोहल्ला मोरी निवासी सुभाष चंद्र (60), गोसपुर निवासी मोहरकली (25) पत्नी शिवपाल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संक्रमितों की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनमें चीत्कार मच गया। वे जिला अस्पताल पहुंच गए। विभाग ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मृतकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

कोरोना संक्रमित की बरेली में मौत
कासगंज दुर्गा कॉलोनी निवासी अजय पुत्र कप्तान सिंह  एक सप्ताह से बीमार चल रहे थेे। कोरोना के लक्षणों के चलते जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। इसके बाद उनको बरेली ले जाया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

जिला में कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई। अभी कई संक्रमित ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन संक्रमितों की सेहत को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं- डा. अनिल कुमार, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें