फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना: छात्राओं और चिकित्सकों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, 36 नए मरीज मिले

Mon, 05 Apr 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4233 हो गई 
  • 225 सक्रिय मरीज, सिर्फ 35 अस्पताल में
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रविवार को 36 कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इनमें स्कूल की छात्राएं, चिकित्सक, अधिवक्ता, डाकिया की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4233 हो गई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के बड़ा बाजार निवासी 38 वर्षीय हौजरी व्यापारी और उनकी पुत्री की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने हरिद्वार कुंभ में जाने से पूर्व कोरोना की जांच कराई थी।

जलेसर रोड निवासी 80 वर्षीय बीएमएस चिकित्सक, नगला मिर्जा में 32 वर्षीय महिला, बघेल कॉलोनी मे 54 वर्षीय व्यक्ति, आवास विकास कॉलोनी  शिकोहाबाद निवासी डाकिया की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। दाऊदयाल डिग्री कॉलेज की तीन एनसीसी छात्राएं कोरोना की चपेट में आ गईं। छोटा चौराहा निवासी 17 वर्षीय किशोरी, 19 वर्षीय युवती, दुर्गानगर गली नंबर छह निवासी चूड़ी व्यापारी की पत्नी, मोहल्ला दुली निवासी 42 वर्षीय पुरुष, लालपुर निवासी 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: 68 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 7240 पहुंची
दुर्गा नगर निवासी 58 वर्षीय महिला, शिकोहाबाद के यादुवंश नगर निवासी 36 वर्षीय युवक, मुंसफी रोड निवासी 60 वर्षीय वृद्धा भी पॉजिटिव मिली है। कोटला रोड स्थित प्रमुख किताब विक्रेता और उनकी पत्नी भी कोरोना का शिकार हुई हैं। आकलाबाद हसनपुर निवासी 23 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के शंभू नगर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केंद्रीय विद्यालय में कानपुर से आए शिक्षिका के पति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन

225 सक्रिय मरीज, सिर्फ 35 अस्पताल में
जनपद में कोरोना संक्रमण के 225 सक्रिय हैं। हालांकि कोविड अस्पताल में 35 मरीज ही भर्ती हैं। आठ मरीज अन्य जनपदों में इलाज कराने के लिए चले गए हैं। शेष 171 लोग होेम आइसोलेट हैं। दुर्गानगर, छपैटी, कौशल्या नगर, नगला मिर्जा बड़ा में कोरोना के सर्वाधिक मामले निकल रहे हैं। 

24 घंटे बाद भी नहीं पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए टीमें नहीं पहुंच रही हैं। सिर्फ फोन से एक बार मरीज के बारे में पूछ लिया जाता है। मरीज घर पर ही होम आइसोलेशन होने की बात कह देता है। मरीज के यहां होम आइसोलेशन की व्यवस्था है अथवा नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं ली जा रही है। 

कोरोना की बढ़ाई जांचें, तीन हजार से अधिक लिए जा रहे सैंपल
कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर शासन ने जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं। रविवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर टीमों ने शिविर लगाकर जांच की। आने-जाने वाले लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए। एक दिन में करीब तीन हजार से अधिक जांचें की जा रही हैं। इसमें आरटीपीसीआर की जांच के लिए 12 सौ से अधिक सैंपल लिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें