एटा में शुक्रवार को सीओ जलेसर सहित 31 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। इस दौरान स्वास्थ्य टीमों को होम आइसोलेट करने के लिए भेजा गया। वहीं पॉजिटिव मरीजों की जिले में संख्या बढ़कर 2638 हो गई है। जबकि स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 2493 हो गया है।
यहां मिले कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को जिला अस्पताल में पीएसी बटालियन निवासी चार, पटियाली गेट निवासी एक, श्रृंगार नगर में एक, आंनदपुरी में एक, अरुणा नगर में एक, मारहरा दरवाजा में दो, शांतिनगर में दो, कचहरी रोड निवासी एक सहित सकीट निवासी एक व जावड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। इसके अलावा जलेसर सीओ सहित जैथरा थाने में एक उपनिरीक्षक व दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव आए।
कोरोना के बीच जारी रहेंगे दर्शन: कोकिलावन शनिदेव मंदिर में खुले रहेंगे पट, सरकार की गाइड का होगा पालन
इसके अलावा साइंटिफिक पैथालॉजी पर नाहरपुर बरई निवासी एक बुजुर्ग महिला व अयोध्या में बागवाला निवासी एक युवती, अवागढ़ हाउस निवासी एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा अवागढ़ निवासी एक बुजुर्ग महिला व एक बुजुर्ग पॉजिटिव आया। वहीं तहसील कंपाउड जलेसर में एक अधेड़ व अलीगंज क्षेत्र के गांव सिसौतिया में एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं शहर के नगला पोथा पीएचसी पर वार्ड आया सहित शहर के मोहल्ला शांति नगर में युवक, अमितपुर में युवक व वघीपुर में एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया।