आगरा में सोमवार सुबह कोरोना संक्रमित आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संख्या 381 हो गई है। वहीं अब तक 10 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जनपद में अब तक 52 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में सिर्फ दो मरीज जुड़े थे। जिसके बाद उम्मीद थी कि सोमवार को भी ये आंकड़ा अधिक नहीं होगा। लेकिन सोमवार की सुबह आई रिपोर्ट में आठ नए मामले सामने आए।
बताया गया है कि आगरा में पिछले पांच दिनों में करीब 1,798 नमूनों को एकत्र किया गया था। जिनकी जांच के बाद 44 नए मामले सामने आए हैं। आगरा में शामिल मरीजों में से 21 संक्रमित दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से भी हैं, जिनका इलाज विभिन्न सेंटर्स पर चल रहा है।