कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद में बच्चों के मुकाबले बुजुर्ग 24 गुना संक्रमित हुए हैं। पूरा परिवार भी संक्रमित होने पर बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्सक इसके लिए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने को मुख्य वजह मान रहे हैं।
जिले में अभी तक 10,503 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसमें से नौ साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या महज 81 है। बुजुर्गों की बात करें तो 60 साल से अधिक उम्र के 1,933 मरीज मिले हैं। संक्रमित बच्चों में लक्षण भी कम मिले। एक भी बच्चे को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
ये भी पढ़ें- लापरवाही: बगैर फिटनेस दौड़ रहीं कई एंबुलेंस और बसें, सीएनजी किट की चेकिंग नहीं
24 दिन का बच्चा रहा था एसएन में भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाला सबसे कम उम्र का मरीज 24 दिन का था। यह मंटोला का रहने वाला था और इसके दादा से यह संक्रमित हुआ था। मां शिशु के साथ रही थी। उनको अलग कक्ष में रखा गया था।