फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Agra: कोरोना वायरस के 95 मरीज मिले, 9326 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Wed, 02 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 107 मरीज ठीक होकर किए गए डिस्चार्ज
  • कुल 8,488 मरीज ठीक हो चुके हैं
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 95 नए संक्रमित और मिले हैं। वहीं 107 मरीज ठीक भी हुए हैं। पिछले 48 घंटे में किसी रोगी की मृत्यु नहीं हुई। अबतक कुल 165 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9,326 पहुंच गया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में अब तक 3.52 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 9,326 लोग संक्रमित निकले हैं। वहीं 107 नए मरीज ठीक हुए हैं, कुल 8,488 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 673 मरीज उपचाराधीन हैं।
 

44253 लोगों की स्क्रीनिंग में 58 मिले संदिग्ध
कोरोना वायरस के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की 208 टीमों ने कमला नगर, सैंया, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, दयालबाग, बल्केश्वर, ताजगंज, शाहगंज, फतेहाबाद रोड और ट्रांस यमुना कॉलोनी में मरीज के आसपास 10305 घरों के 44253 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी की बारे में पूछा। ऑक्सीजन की मात्रा और शरीर का तापमान भी जांचा। इनमें 58 संदिग्ध मिले, जिनकी कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पकुंज व मालवीय कुंज में एक ही परिवार के चार-चार संक्रमित

मंगलवार को कोरोना वायरस के 95 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुष्पकुंज मऊ रोड और मालवीय कुंज में एक ही परिवार के चार-चार सदस्य भी हैं। 
राजा की मंडी, चंद्रलोक कॉलोनी जयपुर हाउस और जेपी कॉलोनी वेस्ट अर्जुन नगर में एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

ट्रांस यमुना कॉलोनी, विभव नगर कॉलोनी, ईदगाह, नागर गारा, साकेत कॉलोनी, जय विहार कॉलोनी, लाला लाजपत राय मार्ग, सेवला जाट, कालिंदी विहार, गणपति गेलेक्सी सिकंदरा, फतेहाबाद, भीमटोक, दयालबाग, गोबर चौकी, चाणक्यपुरी, नगला पदी, सोरों कटरा, जरुआ कटरा, रोहता, मारुति इस्टेट, बाईंपुर सिकंदरा, पंचकुइयां, हरीपर्वत, टीपी नगर, नई आबादी,  उखर्रा, प्रतीक विहार, सुल्तानगंज, प्रताप नगर, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, मलपुरा, वायु विहार कॉलोनी, ताजगंज, मोहनपुरा, रंधीर नगर दयालबाग, इंद्रपुरी, प्रोफेसर कॉलोनी कमला नगर, शमसाबाद रोड, रोहिणी अपार्टमेंट सिकंदरा, फ्रेंड्स कॉलोनी में भी कोरोना वायरस के नए मरीज मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें