बाजार-सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें बुजुर्ग
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बुजुर्गों को बाजार-सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा है। उन्होंने 45 साल से अधिक उम्र के दुकानदार, फड़ विक्रेता, स्टॉल चलाने वाले, व्यापारी, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों से कोरोना टीका लगवाने की अपील की है।
टीके लगवाने के बाद जूनियर डॉक्टर संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के 27 साल के जूनियर डॉक्टर टीका लगवाने के बाद संक्रमित हो गए हैं। इन्होंने दो सप्ताह पहले टीके की दूसरी डोज लगवाई थी। इसके अलावा कोरोना वायरस की चपेट में पांच बच्चे भी आए हैं। इनकी उम्र छह से 11 साल तक की है। संक्रमितों में 23 महिलाएं शामिल हैं। दौनेरिया राज अपार्टमेंट संजय प्लेस और अदनबाग में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। कचहरी घाट, मोती कटरा, मेहर बाग दयालबाग में एक ही परिवार के दो-दो संक्रमित पाए गए हैं। 60 साल से अधिक उम्र के छह बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।