फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगरी में वार्ड ब्वॉय सहित कोरोना के पांच नए केस मिले, 24 घंटे को अस्पताल बंद

Fri, 05 Jun 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

कोरोना संक्रमित 16 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है।
 
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय 24 घंटे को किया बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी में गुरुवार को पांच और कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक और वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अन्य जनपदों में पाए मरीजों को जनपद के आंकड़ों में जोड़ दिया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 298 हो गई है। कोरोना संक्रमित 16 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


सिरसागंज स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित मिला है। यह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव मिले मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में आया था।

एटा में कोरोना वायरस के सात संक्रमित मिले, एक युवक की मौत, परिवार क्वारंटीन
विज्ञापन


दो जून को इसने कोरोना जांच कराई थी। गुरुवार को शाम आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर, गांव इटौरा की गर्भवती महिला कोरोना संक्रमण पाई गई है। डिलीवरी से पूर्व कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। 

दुर्गा नगर में एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। युवक ने ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लायर के संपर्क में आने के बाद अपनी जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी को आई लेबर कॉलोनी निवासी महिला पॉजिटिव पाई है। महिला की दो दिन पूर्व डिलीवरी हुई है। इन मामलों के अलावा अन्य जनपदों में कोरोना संक्रमित पाए लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने अपने आंकड़ों में शामिल किया है। क्योंकि दूसरे जनपद में मिले मरीज फिरोजाबाद जनपद में रहने वाले हैं। 

इन मरीजों को जोड़ा आंकड़ों में
दूसरे जनपद में संक्रमित पाए पांच मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजाबाद के आंकड़ों शामिल कर लिया है। इनमें तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। मोहल्ला करन सिंह निवासी 40 वर्षीय मरीज को सांस फूलने की शिकायत पर 23 मई को आगरा ले गए थे।

यहां सरकारी इमरजेंसी में जांच कराई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 25 मई को दम तोड़ दिया। इधर, कोटला मोहल्ला में कोरोना संक्रमित मरीज की कुछ दिन पूर्व आगरा में मृत्यु हो गई है। इनकी रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इधर, शिकोहाबाद के कंथरी के निकतवर्ती गांव नगला राजा राम निवासी एक वृद्धा को सैफई में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया था। सैफई में ही महिला की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

शिकोहाबाद में चेयरमैन पति के बड़े भाई भी संक्रमित
शिकोहाबाद की चेयरमैन पति के बड़े भाई को कोरोना संक्रमण निकला है। हालांकि उनकी रिपोर्ट सैफई में पूर्व में ही पॉजिटिव आ गई थी। वर्तमान में सैफई में ही उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी रिपोर्ट को भी जनपद में शामिल किया है। वहीं, आगरा की प्राइवेट लैब में जांच के दौरान संक्रमित पाए गए रोशन गंज निवासी एक किशोर की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। यह किशोर तीन दिन पूर्व आइसोलेशन वार्ड में शामिल था।

संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी 24 घंटे को किया बंद
शिकोहाबाद का संयुक्त चिकित्सालय में दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। सिरसागंज सीएचसी का वार्ड ब्वॉय संक्रमित मिलने पर सीएचसी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 

सीएमओ कार्यालय में अटैच दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में कोविड-19 ड्यूटी के लिए अटैच किए थे। इनका संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद से भी आना जाना रहता था। दो दिन पूर्व आई रिपोर्ट में दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद संयुक्त अस्पताल में 24 घंटे के लिए सेवाएं बंद कर दी गई। इलाज के लिए आए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता ने कहा कि सैनिटाइज कराने के लिए 24 घंटे को अस्पताल बंद किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें