फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही: स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ खुलासा, मथुरा आए विदेशी मेहमानों ने नहीं कराया टीकाकरण

Fri, 03 Dec 2021 11:27 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन

सार

आश्रम प्रबंधन से भी जवाब मांगा गया है कि आपने बिना रिपोर्ट के अपने यहां पर क्यों ठहराया। जबकि कोरोना गाइडलाइन में स्पष्ट है कि जब भी कोई विदेशी आएगा तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पहले लेंगे।
विज्ञापन
आश्रम पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में कोरोना को फैलने के पीछे कई लापरवाही बरती गईं हैं। शीतल छाया के जिस आश्रम में विदेशी मेहमानों को ठहरे थे, उस आश्रम के संचालकों ने सरकारी गाइडलाइन को दरकिनार किया। विदेश से आए लोगों से न तो कोविड की जांच रिपोर्ट ही देखी गई और न ही उनसे टीकाकरण की रिपोर्ट ही ली गई। आश्रम में ठहरे विदेशी मेहमानों में से कई ने कोरोना के टीके तक नहीं लगवाए। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को वृंदावन के शीतल छाया स्थित एक आश्रम में ठहरे विदेशी मेहमानों में से रसिया निवासी एक महिला की सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 44 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट आने के बाद 8 विदेशी कोरोना पॉजिटिव निकले।  
लखनऊ लैब भेजे सैंपल
जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जांच के लिए पॉजिटिव मिले सभी विदेशी और स्थानीय लोगों के सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट शुक्रवार को आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आश्रम प्रबंधन से भी जवाब मांगा गया है कि आपने बिना रिपोर्ट के अपने यहां पर क्यों ठहराया। जबकि कोरोना गाइडलाइन में स्पष्ट है कि जब भी कोई विदेशी आएगा तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पहले लेंगे, साथ ही उसका कोरोना टेस्ट भी कराएंगे।
विज्ञापन


दो हजार लोगों के लिए सैंपल 
बृहस्पतिवार का दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरा रहा। जनपद में कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत ली है। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने वृंदावन सहित जनपद में दो हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बुधवार को प्रेम मंदिर के पास भिक्षा मांगने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: गेस्ट हाउस और आश्रमों में अब देना होगा कोरोना जांच का प्रमाणपत्र, संक्रमण फैलने के बाद जागा विभाग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें