कान्हा की नगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुक नहीं रही है। हर दिन नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। गोकुल में मृतक बुजुर्ग का दूसरा बेटा भी संक्रमित मिला है। एक बेटा कल संक्रमित पाया गया था।
मथुरा जनपद में कुल 59 मरीज कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब तक 38 मरीज इस जंग को जीत चुके हैं। जनपद में 5 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं अब सक्रिय मामलों की संख्या 17 रह गए हैं।
ये भी पढ़ें: मथुराः मृतक संक्रमित बुजुर्ग का बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, 58 हुई कुल संख्या
बता दें कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव गोकुल निवासी बुजुर्ग की कोरोना वायरस से मौत हुई थी। इसके बाद उनका बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। बुधवार की शाम आगरा स्थित लैब से 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक का बेटा पिछले दो दिन से होम क्वरंटीन था। वहीं कोसी निवासी महिला डॉक्टर की बुधवार की शाम दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि इससे पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।