फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: त्योहार से पहले तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, कुल मरीजों का आंकड़ा 1800 के पार

Sat, 01 Aug 2020 09:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • शुक्रवार को 39 नए मरीज और मिले, कुल संख्या 1804
  • त्योहार से पहले अचानक बढ़ा संक्रमण
  •  
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में त्योहार से पहले अचानक कोरोना मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को 39 नए मरीज मिलने से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1804 पर पहुंच गया है। बीते 48 घंटे में 74 नए मरीज बढ़े हैं। इससे एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 99 मरीजों की मौत हुई है। 262 मरीजों का उपचार चल रहा है। 50,759 लोगों के सैम्पल टेस्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को 2,056 टेस्ट हुए। इनके अलावा 20 मरीज और डिस्चार्ज भी हुए। अब तक कुल 1,443 मरीज ठीक हो चुके हैं।


विधायक की पत्नी और दो बेटे संक्रमित

शहर की दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी और दो बेटे संक्रमित हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ की सलाह पर विधायक ने खुद को लखनऊ के सरकारी आवास में क्वारंटीन कर लिया है। शनिवार को उनका सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शंभूकुंज में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित

शंभूकुंज में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित हुए हैं। इसमें दो सगे भाई, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। इसमें 57 साल के पुरुष, उनकी 47 साल की पत्नी, 48 साल के भाई। 26 साल का बेटा, इतने ही साल की भतीजी शामिल है। 

इंद्रा कॉलोनी शाहगंज में 85 साल के वृद्ध, जवाहरपुरम में 62 साल के बुजुर्ग और 38 साल के बेटे, मानसरोवर कॉलोनी दयालबाग में 42 साल के युवक, ताजनगर में 61 साल, धौलपुर के 75 साल के बुजुर्ग, आवास विकास कॉलोनी में 53 साल के पुरुष, शंकर कॉलोनी में 17 साल के किशोर, भागीरथी मार्ग निर्मल आशियाना में 34 साल के युवक और 30 साल की महिला संक्रमित हुई है।

दयालबाग, गोकुलपुरा में भी मिले मरीज

गांधी आश्रम राधिकापुरम दयालबाग में 13 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। आलोक नगर में 25 साल, गोकुलपुरा में 24 साल, आगरा कैंट स्टेशन पर 28 साल, पिडोरा पिनाहट में 31 साल और 28 साल के दो सगे भाई भी संक्रमित हो गए हैं। जगनेर में 24-24 साल के दो युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

फतेहपुर सीकरी में 35 साल की महिला और 70 साल के बुजुर्ग और 38 साल के युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरौली अहीर में 17 साल के किशोर और किरावली में 46 साल के पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बाकी के मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।



ये भी पढ़ें- Corona In Mainpuri: सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की मौत, सात सौ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें