फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना की वापसी! नोएडा-दिल्ली के यात्रियों पर नजर, स्क्रीनिंग कर नमूनों की होगी जांच 

Sun, 17 Apr 2022 08:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम को भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के नए मामलों को देखते हुए नोएडा-दिल्ली से यात्रा करने वाले लोग हाई रिस्क वर्ग में रखे गए हैं। इनकी स्क्रीनिंग कर संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच कराई जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम को भी अलर्ट कर दिया है। कोरोना वायरस के लक्षण प्रतीत होने पर नियंत्रण कक्ष में जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा में कोरोना वायरस के नए मामले मिल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत अन्य मेट्रो शहरों से यात्रा करके लौटने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। इनकी स्क्रीनिंग कर नमूने लिए जाएंगे, जांच कराई जाएगी। इनका विवरण भी दर्ज किया जाएगा। इनको बाद में भी बुखार, खांसी, गले में खराश, छाती में जकड़न, सांस लेने में परेशानी समेत अन्य कोई लक्षण होने पर नियंत्रण कक्ष का नंबर: 0562-2600508, 2600412, 9458569043 पर जानकारी दे सकते हैं। 

 आगरा में अब तक की स्थिति पर एक नजर 

25,96,013 लाख कुल नमूनों की जांच
36,176- लोग संक्रमित पाए गए
465- मरीजों की मौत हुई
98.70- फीसदी दर रही है ठीक होने की
1.39- फीसदी दर मृतकों की
1.28- फीसदी दर रही संक्रमितों के मिलने की
02- मरीज अभी सक्रिय हैं

बता दें आगरा में 15 दिनों में फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका स्वास्थ्य विभाग ने जताई है। हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों से आ रहे यात्रियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। सीएमओ का कहना है कि इस बार डायरिया के रूप में कोरोना असर दिखा सकता है। ताजनगरी में करीब 15 दिन बाद शुक्रवार को एक नया मरीज मिला है। ताजनगरी निवासी महिला नोएडा में संक्रमित मिली है। वहीं, उसका इलाज हो रहा है। शनिवार तक जिले में दो कोरोना सक्रिय मरीज हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार कोरोना और लू के लक्षण एक जैसे हो सकते हैं। उल्टी, दस्त और सिर चकराना। डायरिया के रूप में कोरोना हो सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें