फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पहले दिया नोटिस, फिर चला बुलडोजर, मझोला में तालाब की भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

Sun, 17 Apr 2022 07:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सरकारी भूमि और तालाबों पर लगातार राजस्व टीमें कार्रवाई करके बुलडोजर से कब्जे हटा रही हैं। मझोला गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्राम समाज और तालाब की जगह पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण भी किया गया था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
कासगंज में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाली  तहसील क्षेत्र के मझोला गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने आज तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। इस भूमि पर गांव के लोग ही कब्जा करके बैठे थे। प्रशासन की ओर से पहले इन्हें चेतावनी स्वरूप नोटिस दिया गया कि कब्जा हटा लिया जाए। इसके बाद भी जब कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन की टीम के द्वारा बुलडोजर से सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक नहीं चली।

विज्ञापन


मझोला गांव में रविवार को ग्राम समाज व तालाब की जमीन से ग्रामीणों के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने हटवाया। पटियाली के एसडीएम प्रेमनरायण के निर्देश पर राजस्व टीम गांव में पहुंची। टीम के साथ बुलडोजर व पुलिसबल भी था। टीम ने ग्राम समाज और तालाब की भूमि से कब्जा हटवाया। 

इन लोगों ने कर रखा था कब्जा 

बताया गया है कि इस तालाब पर ग्रामीण रामकिशन, विपिन, रामसेवक, अशोक, सोनपाल ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस कब्जे को राजस्व टीम ने मुक्त कराया। गाटा संख्या 1708 ग्राम समाज की बंजर जमीन थी। वहीं गाटा संख्या 1710 तालाब की भूमि थी।

ग्रामीणों के बीच मची रही खलबली 

बताया गया है  ग्राम समाज और तालाब की भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने पक्का निर्माण भी कर रखा था। इस पक्के निर्माण को भी बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से मझोला गांव के ग्रामीणों के बीच खलबली मची रही।

जारी रहेगा अभियान

एसडीएम प्रेमनरायण ने बताया कि मझोला गांव में ग्राम समाज की भूमि व तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। कार्रवाई करने से पहले कब्जा करने वालों को नोटिस दिया गया थी कि खुद ही जमीन को मुक्त कर दें, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा ऐसा नहीं किया गया, जिसके बाद प्रशासन की टीम को ये सख्त कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि ये अभियान चल रहा है जो अभी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें