फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई के पॉजिटिव मिलने पर पुलिसकर्मियों सैंपल भेजे

विज्ञापन
02एमएनपी-12-सीएमओ कार्यालय में एंबुलेंस को सैनिटाइज करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। दन्नाहार थाने में तैनात एसआई के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस विभाग के साथ ही क्षेत्रीय लोग भी चिंतित हो गए हैं। जानकारी होते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार ने थाने को सैनिटाइज कराते हुए एसआई को कोविड केयर सेंटर पर भेजा है। वहीं उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

27 जून को थाना दन्नाहार से स्टाफ के 43 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई, जिसमें एक एसआई कोरोना संक्रमित निकला। जानकारी होते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार मोबाइल जांच टीम के साथ थाने पहुंचे। यहां थाने में दरोगा के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अतिरिक्त थाने के पास दुकान संचालित करने वाले दवा व्यवसायी, हेयर कटिंग, परचून आदि दुकानों के संचालकों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। थाना परिसर को स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइज कराया है। डॉ. पपेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष और सभी स्टाफ को पूरी तरह से अपने हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने और मास्क आदि का प्रयोग करने की सलाह दी है।
बरौली चौकी के हैं इंचार्ज
कोरोना संक्रमित निकले एसआई दन्नाहार थाना क्षेत्र की बरौली चौकी के इंचार्ज हैं। हालांकि ये थाने की ही एक बैरक में रहते थे और यहीं से क्षेत्र में जाते थे। बरौली चौकी पर तैनात सिपाहियों की भी जांच कराई जाएगी। वहीं चौकी को भी सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें