फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद पटरी पर लौटी 102 एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिन तक मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे 102 एंबुलेंस सेवा के चालक और ईएमटी (इमरजेंसी टेक्निशियन) बृहस्पतिवार को काम पर लौट आए। तीन दिन बाद जिले में 102 एंबुलेंस सेवा भी बहाल कर दी गई जिससे तीन दिन से परेशानी झेल रहीं प्रसव पीड़िताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर 12 बजे से मांगों को लेकर 102 एंबुलेंस सेवा को चालक और ईएमटी ने बाधित कर दिया था। पिछले तीन दिन से कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे थे। एंबुलेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात प्रदेशीय संगठन की शासन के अधिकारी और सेवा प्रदाता कंपनी के लोगों से बात हुई जिसमें उनकी समस्याओं का आठ जुलाई तक निस्तारण कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद सभी काम पर लौट आए। 102 एंबुलेंस सेवा भी बहाल करा दी गई। यह जानकारीने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें