22एमएनपी-36-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डीएम ने सोमवार को अफसरों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मिलें, वहां पांच सौ मीटर तक तथा जहां एक पॉजिटिव मरीज मिले वहां ढाई सौ मीटर तक के प्रत्येक घर का स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिंग करे। रैंडम तौर पर सैंपलिंग भी कराई जाए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बाहर से आने वालों के कारण जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रवासी घरों में ही रहें, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो। सीडीओ और एडीएम रोजाना कोविड 19 वार्ड, क्वारंटीन हाउस का स्थलीय भ्रमण करें। अर्थ एवं संख्याधिकारी कोविड चिकित्सालय, क्वारंटीन हाउस के लोगों से दूरभाष पर रोजाना फीडबैक लें। बैठक में सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी राम, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, क्षय रोग अधिकारी सीएम यादव, एसीएमओ राजीव राय, उप निदेशक कृषि दुर्विजय सिंह, बीएसए विजय प्रताप, अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रशांत, महाप्रबंधक उद्योग मोहम्मद सऊद मौजूद रहे।