फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स की संक्रमित बहन ने जिला अस्पताल की बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
19एमएनपी-08-बिछवां में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में कोरोना महामारी को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है। स्टाफ नर्स की बहन कोरोना संक्रमित निकली है। उसे अस्पताल के स्टाफ रूम में ही उपचार दिया गया था। इस लापरवाही ने वहां तैनात सभी लोगों को खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की बहन इटावा के सरकारी अस्पताल में तैनात है। वह मैनपुरी निवासी बहन के सरकारी आवास में ही ठहरती है। अवकाश के दिन वह बहन के साथ जिला अस्पताल स्थित स्टाफ रूम में पहुंच जाती है। बीते तीन दिन पहले वह बीमार हुई तो नियमों की अनदेखी कर उसे स्टाफ रूम में ही लिटाकर उपचार दिलाया गया। शुक्रवार को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सावधानी जरूरत बरतें
जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ की नियमानुसार पांच दिन बाद जांच कराई जाएगी। स्टाफ के लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरी सावधानी बरतें। जरूरत वाले स्थान पर पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें