फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
22एमएनपी-23-कुरावली में लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना वायरस से संदिग्धों की लगातार जांच कराई जा रही है। 50 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अभी भी जिले में 169 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए लागतार सैंपल भेजे जा रहे हैं। मंगलवार की रात 50 लोगों के सैंपल की जांच प्राप्त हो गई जो निगेटिव निकली है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में अभी सात लोग पॉजिटिव निकले हैं जिनमें से तीन जमाती हैं और चार लोग जनपद के रहने वाले हैं।
नौ लोगों को आगरा से मैनपुरी भेजा
मैनपुरी। आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण उन्हें मैनपुरी के लेवल-एक आइसोलेशन वार्ड में भेजा जा रहा है। यहां मंगलवार की रात नौ और लोगों को आगरा से भेजा गया। इसके साथ ही जिले में आगरा से भेजे जाने वालों की संख्या 16 हो गई है। पूर्व में 10 संक्रमित आगरा से मैनपुरी भेजे गए थे। जिनमें से तीन को वापस भेज दिया गया। इसके साथ ही जिले के सात संक्रमित भी सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें