17एमएनपी-09-बजाजा बाजार में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी लेते हुए
- फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। जिले में किसी प्रकार से कोरोना पॉजिटिव की जांच में लापरवाही न हो इसके लिए पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने वालों की लगातार जांच कराई जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 103 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए।
बृहस्पतिवार की रात जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए संदिग्ध व एंबुलेंस चालक व ईएमटी सहित कुल 47 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि शुक्रवार को संदिग्ध व एंबुलेंस चालक व ईएमटी सहित 56 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ प्रयांक जैन ने एंबुलेंस चालक व ईएमटी के अभिलेखों की जांच की। वहीं डॉ. राकेश कुमार की देख रेख में सैंपल निकलवाए गए। सीओ ने क्वारंटीन हाउस की सुरक्षा और बढ़ा दी है।