फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: शहर की सड़कों पर एएसपी और सीओ ने संभाली कमान

विज्ञापन
10एमएनपी-07-देवी रोड पर लोगों से पूछताछ करते एएसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकाडाउन के चलते प्रशासन शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था में और सख्ती के साथ जुटा नजर आया। एएसपी, एसडीएम और सीओ सिटी ने शहर की व्यवस्था संभाली। चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने शहर के देवी रोड, मदार दरवाजा, ईशन नदी पुल, घंटाघर, आगरा रोड सहित अन्य प्रमुख चौराहों में चेकिंग की। बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह घर में ही रहें। जरूरत की चीजें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उधर एसडीएम रजनीकांत पांडेय और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने मदार दरवाजा पर करीब एक घंटा तक रुकने के साथ ही सघनता के साथ चेकिंग की। ऐसा कोई कार्य न करें जो कि पुलिस को सख्ती करने पर मजबूर होना पड़े। आगरा रोड, आश्रम रोड, देवी रोड, लेनगंज, मोहल्ला छपट्टी, बागवान, खरगजीत नगर, यदुवंश नगर, राजा का बाग आदि स्थानों पर पुलिस टीमें लगातार गश्त करतीं नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें