फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों को सैनिटाइज कराने का अभियान शुरू

विज्ञापन
08एमएनपी-18-बिछवां क्षेत्र में मस्जिद को सैनिटाइज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में तीन कोरोना संक्रमित जमाती मिलने के बाद प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस और निकाय कर्मचारियों की मदद से जिले भर की मस्जिदों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। देहात क्षेत्र की मस्जिदों को पुलिस और ग्राम पंचायत के सहयोग से सैनिटाइज कराने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना बिछवां पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों को सैनिटाइज कराया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बिछवां, तिसौली, सुल्तानगंज, किन्हावर, हन्नूखेड़ा की मस्जिदों को सैनिटाइज कराया। थानाध्यक्ष ने मस्जिदों के मौलवियों से कहा कोई बाहरी आदमी मस्जिद में आकर नहीं रुके। कोई बाहरी आदमी दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर रामप्रकाश मौर्य, अजय प्रकाश मौर्य, प्रमोद कुमार कठेरिया मौजूद रहे। वहीं थानाध्यक्ष एलाऊ जेडी सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मी इलाबांस पहुंचे। इलाबांस स्थित मस्जिद को सफाईकर्मियों की मदद से सैनिटाइज कराया। कहा कि बाहरी आदमी की जानकारी छिपाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें