30एमएनपी-04-जरामई में सफाईकर्मी को मास्क व सैनिटाइजर देते प्रधान महेंद्र सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना से गांव को सुरक्षित रखने के लिए लगातार पंचायत राज विभाग प्रयास कर रहा है। पहले चरण में साफ-सफाई के बाद दवा का छिड़काव कराया गया। रविवार को सभी सफाई कर्मियों को मास्क सैनिटाइजर व अन्य जरूरी चीजों का वितरण कराया गया।
गांवों में साफ सफाई रखने के लिए सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में वे करुणा से सुरक्षित रहे इसके लिए डीपीआरओ स्वामीदीन ने रविवार को गांव-गांव सचिवों और प्रधानों के माध्यम से सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण कराया। इसमें सफाई कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। डीपीआरओ ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को इसके लिए आदेशित किया गया है। ग्राम पंचायत जरामई में प्रधान महेंद्र सिंह ने सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण किया। इसके अलावा अन्य ग्राम पंचायतों में भी वितरण कर सूचना उपलब्ध कराने के लिए डीपीआरओ ने आदेशित किया है।