फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने एक करोड़ की मदद देने को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी निधि से एक करोड़ की धनराशि भेजने की संस्तुति की है। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने अपने एक महीने का वेतन के साथ ही अपनी निधि से मैनपुरी के लोगों की मदद के लिए 75 लाख और एटा के लोगों की मदद के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने की संस्तुति की है। अपने एक माह के वेतन की धनराशि के लिए और एक करोड़ की धनराशि के लिए राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखा है। संवाद
शिक्षिका ने 21 हजार रुपये दिए
मैनपुरी। शहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौथियाना की सहायक अध्यापिका रंजना मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार रुपये व मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 हजार रुपये की मदद देने की बात कही है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों ने अपने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें